Indu kumari

Add To collaction

थोड़ा झूम ले

थोड़ा झूम ले 

जिंदगी हसीन है थोड़ा झूम ले, 
बदली के उस पार जरा घूम ले।

खूबसूरत है पल जीभर कर जिएं, 
हलाहल की प्याली को आ चूम ले।

दुख सुख तो आते रहेंगे जीवन में 
चिरमयी खुशियां अब ढूंढ ही लेंगे। 

रोके ना रूकेंगे ऐ दुनिया सुन ले ।
जिंदगी हसीन है थोड़ा झूम ले।

सुकून भरी राहों में मुश्किल है बहुत 
सारे मुश्किलों को टप कर जाएंगे।

 बेरोकटोक सपनों के संसार घूम ले
 जिंदगी हसीन है थोड़ा झूम ले।

प्रसन्नता भरे मंजर से मुखरित है हुए ,
खुशियों के पल बांट लें अपनों के संग।

 थिरकते पैरों को आ मिलकर चुम ले ,
जिंदगी हसीन है थोड़ा-थोड़ा झूम ले।
       डॉ. इन्दु कुमारी 
मधेपुरा बिहार

   20
6 Comments

madhura

23-Apr-2023 02:04 PM

osm poem mam

Reply

Punam verma

23-Apr-2023 08:27 AM

Very nice

Reply

Sachin dev

22-Apr-2023 03:20 PM

Nice

Reply